पटना

Patna Murder: पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर बिजनेसमेन की हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Patna Murder: बिहार की राजधानी पटना में एक बिजनेसमेन पर कुछ आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक बिजनेसमैन की हत्या कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच कर रही है।

Image

पटना में गोली मारकर बिजनेसमेन की हत्या

Patna Murder: बिहार की राजधानी पटना में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां अपराधियों का तांडव भी बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूटपाट, डकैती के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। बढ़ते अपराध के बीच पटना शहर में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज इलाके में एक जमीन कारोबारी की हत्या की घटना सामने आई है। कारोबारी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हत्या के मामले की जांच शुरू की गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी की पहचान नीरज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के साथ फएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी की हत्या करने के लिए उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!