दिल्ली

मुनव्वर फारुकी के मर्डर की साजिश नाकाम; दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में रविवार सुबह जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। स्पेशल सेल ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़े दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया, जोस्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की हत्या की फिराक में थे।

Image

रोहित गोदारा के टारगेट पर मुनव्वर फारुकी (चित्र साभार: @munawar0018)

Photo : Twitter

Plot to Kill Munawar Farooqui Foiled: दिल्ली में रविवार सुबह जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर स्पेशल सेल और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़े दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान राहुल (निवासी पानीपत, हरियाणा) और साहिल (निवासी भिवानी, हरियाणा) के रूप में हुई है।

मुनव्वर फारुकी की हत्या की थी साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी पिछले कुछ दिनों से विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर्स रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के इशारों पर काम कर रहे थे। उनका टारगेट मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी था। दोनों ने मुंबई और बेंगलुरु में अपने टार्गेट की रेकी भी कर ली थी और हत्या की साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। जानकारी के मुताबिक बैंगलोर में एक फंक्शन के दौरान ये शूटर्स फारुकी का पीछा कर रहे थे। वो अंदर जिस गाड़ी से गया था उस गाड़ी से लौटा नहीं, इस वजह से शूटर टारगेट नहीं कर पाए।

राहुल ट्रिपल मर्डर में था वांटेड

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी राहुल (29) दिसंबर 2024 में हरियाणा के यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी पहचान नहीं कर सकी थी। बीकानेर में भी हथियारों के केस में राहुल पहले पकड़ा जा चुका है। दूसरा आरोपी साहिल (37) भिवानी का रहने वाला है।इसके नाम पर कई फाइनेंशियल गड़बड़ियों और धोखाधड़ी के केस सिरसा और भिवानी की अदालतों में चल रहे हैं।

कैसे पकड़े गए?

पुलिस को इन दोनों की मूवमेंट की खबर लगी थी। 1 अक्टूबर को कलिंदी कुंज-जैतपुर रोड पर टीम ने ट्रैप लगाया। जैसे ही बदमाश बाइक पर आए, पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। जवाब में इन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी और इन्हें पकड़ लिया गया। इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

मानी जा रही है बड़ी कार्रवाई

स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बता दें, कि मुनव्वर फारुकी पर हिंदू देवी-देवताओं पर कथित अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इस वजह से वह रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के निशाने पर है। रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में फायरिंग, रंगदारी, हत्या और सोशल मीडिया पर धमकियों के मामलों में सक्रिय रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से गैंग के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें