दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित एक रेस्टोरेंट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में कपल ने दावा किया है कि उन्हें भारतीय परिधान (Indian Apparel) यानी सूट-सलवार पहनने के कारण रेस्टोरेंट में प्रवेश करने नहीं दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक पुरुष यह कहते हुए नजर आ रहा है कि रेस्टोरेंट के स्टाफ ने भारतीय संस्कृति का एक महिला की बेइज्जती की है।
क्या भारतीय संस्कृति के कपड़े पहना गलत है?
वायल वीडियो में पुरुष ने सवाल उठाया कि क्या भारतीय संस्कृति के कपड़े पहनना गलत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट को बंद किया जाना चाहिए। बता दें कि यह मामला पीतमपुरा के टुबाटा रेस्टोरेंट का है। जहां एक कपल ने दावा किया कि उन्हें सलवार-सूट पहनने के कारण रेस्टोरेंट में प्रवेश करने के रोका गया है। कपल ने सवाल किया है कि क्या इस रेस्टोरेंट में भारत की राष्ट्रपति या दिल्ली की मुख्यमंत्री भारतीय संस्कृति के कपड़ों में प्रवेश करती, तो क्या उन्हें भी रोका जाता।
मंत्री कपिल मिश्रा ने जताई नाराजगी
इस घटना के बाद, दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह अस्वीकार्य है। उन्होंने इस मामले पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से गंभीरता से जांच करने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देने के लिए आग्रह किया है। कपिल मिश्रा ने बताया कि इस मामले पर सीएम ने संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। कपिल मिश्रा ने कहा कि इस मामले को लेकर रेस्टोरेंट के संचालन ने माफी मांगी और एक वीडियो शेयर किया की भारतीय परिधानों में आने वाले लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
