दिल्ली

Delhi: द्वारका में दुखद घटना; वैन-मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 साल के बच्चे की मौत, ड्राइवर पर फूटा लोगों का गुस्सा

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 16बी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर के दौरान घटी, जिससे परिवार और स्थानीय लोग सकते में आ गए।

Image

वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद 3 साल के बच्चे की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dwarka Child Death: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 16बी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर के दौरान हादसा हुआ। मोटरसाइकिल पर सवार विष्णु अपने तीन साल के बच्चे को सामने बैठाकर जा रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ।

टक्कर के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस के आने से पहले ही कथित तौर पर वैन चालक की पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल चालक की पहचान 27 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है, जो वैन चला रहा था। हादसे में घायल हुए विष्णु और उसका बच्चा इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाए गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। विष्णु का इलाज जारी है और वह बयान देने में असमर्थ हैं।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article