दिल्ली

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण बेहद गंभीर, मास्क भी काफी नहीं...' सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

Supreme Court on Delhi Pollution: 13 नवंबर यानी गुरुवार सुबह दिल्ली में धुंध की घनी चादर छाई रही और शहर की वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में रही।

Image

दिल्ली में प्रदूषण बेहद गंभीर (फोटो: canva)

Supreme Court on Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली में प्रदूषण के उच्च स्तर पर गंभीर चिंता व्यक्त की और वरिष्ठ वकीलों से कहा कि वे सुनवाई में वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हों क्योंकि सिर्फ़ मास्क पहनना ही पर्याप्त नहीं है। वायु प्रदूषण की स्थिति को 'बेहद गंभीर' बताते हुए, शीर्ष अदालत ने पूछा कि जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध थी, तो वरिष्ठ वकील प्रत्यक्ष रूप से क्यों पेश हुए।

न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा ने वरिष्ठ वकीलों को तीखे लहजे में संबोधित करते हुए कहा, 'आप सभी यहां क्यों पेश हो रहे हैं? हमारे पास वर्चुअल सुनवाई की सुविधा है। कृपया इसका लाभ उठाएं। प्रदूषण-इससे स्थायी नुकसान होगा।' शीर्ष अदालत की यह तीखी टिप्पणी तब आई जब गुरुवार सुबह दिल्ली में धुंध की घनी चादर छाई रही और शहर की वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'गंभीर' श्रेणी में रही।

'गंभीर' AQI स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है और श्वसन या हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। राजधानी और आसपास के शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से ज़हरीली धुंध का मुख्य कारण बना हुआ है।

बृहस्पतिवार को भी दिन में घना कोहरा छाया रहा

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को भी दिन में घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सुबह के वायु गुणवत्ता बुलेटिन में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया।सीपीसीबी के मुताबिक, 37 निगरानी केंद्रों में से 27 ने एक्यूआई का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में बताया, जिनमें बुराड़ी (433), चांदनी चौक (455), आनंद विहार (431), मुंडका (438), पूसा (302), बवाना (460) और वजीरपुर (452) शामिल हैं।

इस मौसम में पहली बार 'गंभीर' एक्यूआई मंगलवार को दर्ज किया गया

'गंभीर' श्रेणी प्रदूषण के उस स्तर को दर्शाती है, जो स्वस्थ लोगों को प्रभावित कर सकता है और पहले से बीमार लोगों पर गंभीर रूप से प्रभाव डाल सकता है।शहर में इस मौसम में पहली बार 'गंभीर' एक्यूआई मंगलवार को दर्ज किया गया था। मंगलवार को एक्यूआई 428 रहा था, जो दिसंबर 2024 के बाद से पहली बार इस स्तर पर पहुंचा था।

शून्य से 50 के बीच का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा'

सीपीसीबी वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें