दिल्ली

Bengal Teacher Recruitment Scam: CBI मामले में कुंतल घोष को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी नेता कुंतल घोष को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले में उन्हें राहत दी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Bengal Teacher Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी और तृणमूल कांग्रेस के नेता कुंतल घोष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कुंतल घोष को जमानत दे दी है।

क्या कहा कोर्ट ने?

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में गवाहों की संख्या काफी अधिक है और मुकदमे में काफी समय लगने वाला है। ऐसे में आरोपी को अनिश्चित काल तक जेल में रखना न्यायसंगत नहीं होगा। हालांकि, जमानत की शर्तें निचली अदालत तय करेगी।

पहले मिल चुकी है ईडी मामले में जमानत

गौरतलब है कि कुंतल घोष को इस मामले में ईडी द्वारा दर्ज मामले में पहले ही कलकत्ता उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती में कथित अनियमितताओं के आरोप में कुंतल घोष को सीबीआई और ईडी दोनों ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि शिक्षकों की भर्ती में भारी पैमाने पर घोटाला हुआ है और इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article