दिल्ली

स्याही दिखाओ डिस्काउंट पाओ, दिल्ली में वोटिंग के दिन इन जगहों पर मिलेंगे स्पेशल ऑफर

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में शनिवार यानी कि 25 मई को लोकसभा की सभी सातों सीटों पर चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए कई रेस्टोरेंट और दुकानों में छूट दी जाएगी। यह ऑफर वोटिंग के दिन के लिए लाया गया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर शनिवार को वोटिंग होगी। वोटिंग के दिन दिल्ली में वोटर्स के लिए खास ऑफर निकाला गया है। दिल्ली वालों को खास ऑफर मिलने जा रहा है। इसके तहत वोट देने वाले लोगों को उनके मनपसंद होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में खास ऑफर दिया जाएगा। इसमें 25 प्रतिशत तक डिस्काउंट शामिल है।

वोट करो और छूट पाओ

एनडीएमसी ने बताया कि दिल्ली में 25 मई को वोट डालने वाले मतदाताओं को स्पेशल छूट देने के लिए विभिन्न रेस्टोरेंट/दुकानों/स्टोरों के साथ बातचीत की गई है। इसके तहत इन दुकानों में मतदाताओं को खास छूट दिया जाएगा। इनमें कई नामचीन जगह शामिल हैं। एनडीएमसी ने बताया कि वोट करें और चुनाव पर्व का हिस्सा बनें और अपने पसंदीदा आउटलेट से इस छूट का लाभ उठाएं।

दिल्ली में 25 मई को चुनाव

बता दें कि दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को चुनाव होना है, जिसमें अब सिर्फ कुछ घंटों का वक्त बाकी है। कुछ उम्मीदवार अपना यह वक्त अपने परिवार के साथ ईश्वर से आशीर्वाद मांगते हुए बिता रहे हैं तो कुछ अब भी बूथ प्रबंधन की तैयारियों में जुटे हैं। दिल्ली में गुरुवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया था।

दिल्ली में सात सीटों पर मतदान

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आईएनडीआईए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव से पहले ही आईएनडीआईए गठबंधन के घटकों के बीच सीटों को लेकर बनी सहमति के तहत आम आदमी पार्टी (आप) चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। यह पहला लोकसभा चुनाव है जब ‘आप’ और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती दे रहे हैं।

मतदान के लिए विशेष व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, दिल्ली की सात सीट के लिए कुल 1.52 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 82 लाख पुरुष, 69 लाख महिलाएं और 1,228 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं, जो 2,627 स्थानों पर बनाए गए 13,000 से अधिक बूथों पर मतदान करेंगे। मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू होगा और भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article