दिल्ली

Cricket World Cup: विश्व कप फाइनल को लेकर दिल्ली में चढ़ा क्रिकेट फीवर, मैच देखने के लिए इन जगहों पर खास इंतजाम

क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच को देखने के लिए दिल्ली में बड़े इंतजाम किए गए है। यहां पर बड़े बाजारों से लेकर छठ घाटों तक बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाया जाएगा। इसके अलावा सिनेमा हॉल में भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Image

दिल्लीवालों पर चढ़ा क्रिकेट का फीवर (फोटो साभार - ट्विटर)

Cricket World Cup: देश के लोग जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो दिन आज आ गया। आज अहमदाबाद में क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इस मैच को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। लोग भारत की जीत के लिए मंदिरों में प्रार्थनाएं भी कर रहे हैं। दिल्ली में भी क्रिकेट का फीवर लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। यहां पर विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए खास इंतजाम किए गए है। यहां पर सभी बड़े बाजारों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट में मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। साथ ही सिनेमा हॉल में भी मैच दिखाने की तैयारी की गई है।

छठ घाटों पर भी दिखाया जाएगा मैच

दिल्लीवालों में क्रिकेट का खुमार इस कदर छाया हुआ है कि आज छठ पूजा के घाटों पर भी क्रिकेट देखने के लिए स्क्रीन लगाई गई है। यहां तक की इंटरनेशन ट्रेड फेयर भी इससे अनछुआ नहीं रह सका। दिल्ली के करीब 20 सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में मैच को लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए टिकट बुकिंग पहले से ही की जा चुकी है। लोगों ने क्रिकेट देखने के लिए 250 से 750 की टिकट खरीदी है।

मैच के दिन स्पेशल ऑफर

दिल्ली में आज कई जगहों पर स्पेशल छूट भी निकाली गई है। यहां कृष्णा नगर के समोसा हब में मैच के दिन इंडिया टीम की जर्सी पहनकर आने वाले लोगों को समोसे में 30 फीसदी की छूट दी जाएगी। वहीं ऐरोसिटी के खुबानी रेस्टोरेंट में मैट के दौरान पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति की अनलिमिटेड ड्रिंक्स सर्व करने का ऑफर निकाला गया है। यहां डीजे और ढोल का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा कनॉट प्लेस के तमाशा क्लब में लोगों को ड्रिंक्स पर छूट मिलेगी। यहां पर मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है।

इन बाजारों में लगी बड़ी स्क्रीन

दिल्ली के सभी बड़े बाजारों में बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव मैच देखने की व्यवस्था की गई है। खान मार्केट में जहां बाजार की बैक साइड पार्किंग पर बड़ी स्क्रीन लगी है। वहीं लाजपत नगर के प्याऊ वाले पार्क में स्क्रीन लगाई गई है। लोगों के पसंदीदा सरोजनी मार्केट में भी मैच देखने के लिए स्क्री लगाने के साथ ही ढोल का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा ग्रेटर कैलाश और कमला नगर के बाजार में भी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें