दिल्ली

Delhi News: एमसीडी के स्कूलों में पढ़ाई के साथ अब होगा कौशल का विकास, बढ़ेगी निगम की आय

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, एमसीडी अपने अनुपयोगी सामुदायिक भवनों और स्कूलों को कौशल विकास केंद्रों में परिवर्तित करने का फैसला लिया गया है। इस प्रस्ताव को 8 अगस्त को होने वाली समिति की बैठक में पेश किया जाएगा। मंजूरी मिलने के पास इन्हें किराए पर दिया जाएगा, जिससे कौशल विकास के साथ एमसीडी की आय में भी वृद्धि होगी।

Image

एमसीडी के स्कूलों में पढ़ाई के साथ अब होगा कौशल का विकास (फोटो - Wikipedia)

Delhi News: राजधानी में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने अपने अनुपयोगी सामुदायिक भवनों और स्कूलों को कौशल विकास केंद्रों में परिवर्तित करने का फैसला लिया है। शिक्षा के साथ छात्रों के कौशल विकास को बढ़ाने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है। बता दें कि इसके साथ ही सामुदायिक भवनों और स्कूलों को कौशल विकास केंद्रों में बदलने की ये योजना निगम की आय में वृद्धि करने में भी सहायक होगी।

किराए से होगी एमसीडी की आय

जानकारी के अनुसार, एमसीडी के अनुपयोगी सामुदायिक भवनों और स्कूलों को स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) और कौशल विकास संस्थाओं को किराए पर दिया जाएगा, जिससे निगम को आय प्राप्त होगी और स्थानीय लोगों को कौशल विकास की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही इस योजना में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, क्राफ्टमैन ट्रेनिंग स्कीम, वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर वूमेन और संकल्प योजना के तहत कार्यरत संस्थाओं को शामिल किया जाएगा।

दिल्ली में कितने अनुपयोगी भवन हैं?

इस योजना पर मंजूरी प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव को 8 अगस्त को होने वाली स्थायी समिति की बैठक में पेश किया जाएगा। दिल्ली में 299 सामुदायिक हॉल हैं, जिनमें से 122 अनुपयोगी हैं। इसके अलावा, निगम के पास 1185 स्कूल हैं, जिनमें से कुछ में पहली पारी के बाद कोई कक्षा नहीं होती। इन स्कूलों और सामुदायिक भवनों को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक किराए पर दिया जाएगा।

एक साल के लिए किराए पर दिए जाएंगे भवन

प्रारंभ में, सामुदायिक भवनों और स्कूलों को एक-एक वर्ष के लिए दिया जाएगा, और इसके बाद विस्तार की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा, जो संस्थाओं के कार्य का मूल्यांकन करेंगी। निगम को यह अधिकार होगा कि यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो वह अनुबंध को समाप्त कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article