दिल्ली

दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर, IPS SBK सिंह को DG होमगार्ड के साथ एडिशनल चार्ज

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा आज यानी गुरुवार 31 जुलाई 2025 को रिटायर हो गए हैं। उनकी जगह सीनियर IPS अधिकारी SBK सिंह को नया दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में SBK सिंह DG होमगार्ड के पद पर हैं और उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Image

दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर

Photo : Twitter

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोडा आज यानी 31 जुलाई 2025 को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह सीनियर IPS अधिकार SBK सिंह को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया है। SBK सिंह अभी DG होमगार्ज के पद पर तैनात हैं और उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने SBK सिंह की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। SBK सिंह 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह अभी होमगार्ड के पुलिस महानिदेशक हैं और उनके सेवानिवृत्ति यानी रिटायरमेंट में सिर्फ 6 महीने ही रह गए हैं।

SBK सिंह AGMUT कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। वह DG होम गार्ड बनने से पहले वह दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। SBK सिंह को अभी DG होमगार्ड के पद से मुक्त नहीं किया गया है, यानी उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह दोनों पदों पर अपनी सेवाएं देंगे।

आज रिटायर हुए संजय अरोड़ा के दो साल के कार्यकाल को संगठित अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलताओं, रिकॉर्ड मादक पदार्थों की बरामदगी और सुर्खियों से दूर रहकर नेतृत्व करने की उनकी विशिष्ट शैली के लिए याद किया जाएगा। तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संजय अरोड़ा ने 1 अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना के रिटायर होने पर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था।

IPS संजय अरोड़ा की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवानिवृत्ति के बाद गुरुवार सुबह नई पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article