दिल्ली

दिल्ली में 12 अप्रैल से लगेगा साड़ियों का मेला, 150 से ज्यादा वैरायटी की मिलेगी साड़ी; जानें लोकेशन और टाइमिंग

दिल्ली में 12 अप्रैल से साड़ी मेला शुरू हो रहा है। जिसमें 150 से अधिक वैरायटी की साड़ियां देखने को मिलेंगी। यह मेला रफी मार्ग पर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में लगेगा। जिसमें एट्री बिल्कुल फ्री रहेगी।

Image

Meta AI

Saree Fare in Delhi: भारत में साड़ियां सिर्फ एक परिधान ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परपंरा और सौंदर्य की पहचान भी है। देश में हर उम्र की महिलाओं को साड़ी पहनना पसंद है। अगर आपको भी साड़ियों का शौक है और अलग-अलग डिजाइन की साड़ियां पहनना चाहते हैं, तो आपके लिए जल्द ही एक शानदार मौका आने वाला है। दिल्ली में 12 अप्रैल से साड़ियों का मेला शुरू हो रहा है। जिसमें 150 से अधिक डिजाइन साड़ियों की वैरायटी आपको देखने को मिल जाएगी।

नहीं है कोई एंट्री फीस

दिल्ली में साड़ी मेला 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित होने वाला है। जिसमें मिलने वाली साड़ियों की कीमत 1000 से लेकर लाखों तक होगी। इस मेले एंट्री की कोई फीस नहीं है। यह मेला नई दिल्ली के रफी मार्ग पर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होगा। जिसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक होगी। आप इस साड़ी मेले में पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से जा सकते हैं।

दुनियाभर में लोकप्रिय हैं साड़ियां

भारत में साड़ियों की बहुत विविधता देखने को मिलती है। यहां हर राज्य की अपनी अलग-अलग साड़ी होती है। जैसे उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी, तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी, महाराष्ट्र की पैठवी साड़ी, राजस्थान व गुजरात की बांधनी साड़ी आदि। साड़ियों की खासियत, विविधता और ऐतिहासिक महत्व की वजह से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में साड़ियां लोकप्रिय हो गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article