दिल्ली

सलाखों के पीछे बीतेगी मनीष सिसोदिया की होली, कोर्ट ने 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा, जेल में करेंगे 'गीता पाठ'

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 6, 2023, 03:10 PM IST

Manish Sisodia : सीबीआई की विशेष अदालत राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन दिनों की हिरासत पूरी होने के बाद सीबीआई ने उन्हें आज कोर्ट में पेश किया था।

Image

दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी हैं मनीष सिसोदिया।

Photo : PTI

Manish Sisodia : शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के डिप्टी सीएम एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीन दिनों की हिरासत पूरी होने के बाद सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से राहत नहीं मिलने की वजह से सिसोदिया की होली अब जेल में बीतेगी।

शराब घोटाले में 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए सिसोदिया

बता दें कि शराब नीति मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी गत 26 फरवरी को हुई थी। इसके बाद से वह सीबीआई की हिरासत में चल रहे थे। सीबीआई ने इस बार कोर्ट से सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के लिए कहा। जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि आगे जरूरत पड़ने पर वह आप नेता की पुलिस हिरासत मांग सकती है। सीबीआई का कहना है कि जमानत पर रिहा होने पर सिसोदिया गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और पूछताछ में अभी भी वह पूरी तरह से उसका सहयोग नहीं कर रहे हैं।

सिसोदिया के वकील ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी कि उन्हें न्यायिक हिरासत वाले समयकाल में जेल के भीतर चश्मा, डायरी-पेन और भगवत गीता मुहैया कराई जाए। कोर्ट ने उन्हें इन चीजों के लिए मंजूरी दे दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल ने इसके साथ ही उन्हें सुझाई गई दवाएं भी अंदर देने के लिए कहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!