दिल्ली

Uber की इस Cab में नहीं कर सकते खुल्लम-खुल्ला प्यार! पोस्टर का VIDEO वायरल, लोग बोले- ये तो इमोश्नल डैमेज है

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 18, 2023, 04:42 PM IST

Delhi Latest News in Hindi: दरअसल, कुछ रोज पहले दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के अंदर से कई वायरल वीडियो सामने आए थे, जिनमें ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड आपस में इंटीमेट (जूनून के साथ) होकर प्यार करते दिखे थे। जहां एक तबके ने उन घटनाओं की आलोचना की थी, वहीं कुछ ने उन्हें भद्दा बताते हुए मेट्रो को सख्त एक्शन लेने के लिए कहा था।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Delhi Latest News in Hindi: प्रेमी युगलों के खुल्लम-खुल्ला प्यार का नया स्पॉट ऊबेर की कैब्स (Uber Cabs) न बनें, इसलिए एक ड्राइवर ने अनोखा तरीका निकाला। कैब चलाने युवक ने अपनी गाड़ी में खास निर्देश लागू कर दिया और उससे जुड़ा बैनर (तख्ती) भी गाड़ी के भीतर ही लगा दी, ताकि बैठने वाले उससे वाकिफ हो जाएं और गाड़ी के भीतर रोमांस न करें।

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के जरिए सामने आया। 'इंस्टाग्राम' पर दैट गाय विथ बियर्ड (thatguywithbeard) नाम के हैंडल से शेयर किए गए शॉर्ट वीडियो में कैब के अंदर का नजारा दिखा।

ड्राइवर सीट के बाजू वाली सीट के पीछे सफेद रंग के कागज पर अंग्रेजी में संदेश लिखा था- Romance not allowed in this cab यानी इस कैब में रोमांस (प्यार करना) नहीं किया जा सकता है।

Uber Cab Poster

Uber Cab Poster

दरअसल, कार में बैठे पीछे व्यक्ति ने ही वीडियो शूट किया था और ड्राइवर उस दौरान ड्राइव कर रहा था। वह कहता नजर आया कि दिल्ली मेट्रो की घटनाओं के बाद अच्छा हुआ कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं आया।

युवक के इतना कहते ही ड्राइवर ने पीछे मुड़कर देखा और हंसते हुए सवाल किया कि आपकी भी गर्लफ्रेंड है? वीडियो शूट कर इंस्टा पर सार्वजनिक करने वाले यूजर ने पोस्ट में एक टिप भी दी, जिसके तहत कहा गया था कि आप ओयो से राइड बुक करिए।

हालांकि, इंस्टा पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपने रिएक्शन दिए। hamichtoh के हैंडल से कहा गया कि यह तो इमोश्नल डैमेज है। tam_tam_lifts ने लिखा कि अब बहुत हो रहा है, हम सिंगल लोगों के लिए। एक नया राज्य बनवा दें मोदी जी।

deuxfall ने कमेंट किया, "भाई जल्दी से जाकर कैब वाले पर एफआईआर कर दो, उसने हिंसा की है।" justanothershitheadd के हैंडल से कहा गया कि रोमांस कैब के अंदर नहीं कर सकते हैं, अगर किया तो ड्राइवर इस काम में आपको ज्वॉइन कर लेगा।

दरअसल, कुछ रोज पहले दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के अंदर के कई वायरल वीडियो सामने आए थे, जिनमें ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड आपस में इंटीमेट (जूनून के साथ) होकर प्यार करते दिखे थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!