दिल्ली

दिल्ली में घर लेने का सपना होगा पूरा! DDA लाया रेडी-टू-मूव इन फ्लैट खरीदने का शानदार मौका; जानें लोकेशन और कीमत

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राजधानी में नई प्रीमियम हाउसिंग योजना लॉन्च की है। इसमें 327 रेडी-टू-मूव फ्लैट और कार/स्कूटर गैरेज शामिल हैं। फ्लैटों की बुकिंग 24 सितंबर तक ऑनलाइन होगी और 30 सितंबर को ई-नीलामी होगी। ये फ्लैट वसंत कुंज, जसोला, द्वारका, रोहिणी जैसे पॉश इलाकों में स्थित हैं।

Image

सांकेतिक फोटो (PTI)

Photo : PTI

DDA Housing Scheme: दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी के लोगों के लिए एक नई प्रीमियम आवासीय योजना की शुरुआत की है। यह योजना मंगलवार से शुरू हो रही है और इसके तहत फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया 24 सितंबर तक जारी रहेगी। वहीं, ई-नीलामी की तारीख 30 सितंबर को घोषित की जाएगी। इस योजना की खासियत यह है कि इसमें खरीदारों को निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव हैं।

नीलामी प्रक्रिया से फ्लैटों की बुकिंग

डीडीए ने इस योजना के तहत लगभग 327 आवासीय फ्लैट और कार/स्कूटर गैरेज उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इन फ्लैटों की बुकिंग ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से होगी। योजना में दिल्ली के प्रमुख और पॉश इलाकों वसंत कुंज, जसोला, द्वारका, जहांगीरपुरी, नंद नगरी, पीतमपुरा और रोहिणी में विभिन्न श्रेणियों के फ्लैट शामिल किए गए हैं।

डीडीए फ्लैटों की कीमत

  • फ्लैटों की कीमतें श्रेणी और स्थान के अनुसार तय की गई हैं।
  • एचआईजी (HIG) फ्लैटों की कीमत-1.64 करोड़ रुपये से 2.54 करोड़ रुपये तक।
  • एमआईजी (MIG) फ्लैटों की कीमत-60 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये तक।
  • एलआईजी (LIG) फ्लैटों की कीमत 39 लाख रुपये से 54 लाख रुपये तक।
  • एसएफएस (SFS) श्रेणी-II के फ्लैट 90 लाख से 1.07 करोड़ रुपये तक।
  • ईएचएस (EHS) फ्लैटों की कीमत 38.7 लाख रुपये तक
  • कार और स्कूटर गैरेज की कीमत-3.17 लाख रुपये से 43 लाख रुपये तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article