दिल्ली

राहुल गांधी ने संभल हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का किया वादा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को संभल हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रही। उन्होंने करीब दो घंटे तक पीड़ितों से बातचीत की और न्याय दिलाने का वादा किया।

Image

पीड़ितों से मुलाकात।

Photo : Twitter

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर संभल हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। उनके साथ कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही। बता दें कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी हिंसा पीड़ितों से मिलने के लिए संभल जा रहे थे, लेकिन उन्हें जाने से रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पीड़ितों को दिल्ली बुलाकर उनसे मुलाकात की है।

राहुल गांधी ने न्याय दिलाने का किया वादा

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने पार्टी सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की संभल हिंसा पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात पर कहा कि पीड़ितों के सभी परिवारों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उन्होंने करीब दो घंटे तक बातचीत की। राहुल गांधी ने परिवारों को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया और पीड़ितों की हर संभव मदद करने का वादा किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article