दिल्ली

Delhi में प्रीमियम बस से सफर करने को हो जाएं तैयार, जल्‍द फर्राटा भरेंगी AC और Wi-Fi से लैस लग्‍जरी बसें

Delhi Premium Bus : दिल्‍ली के परिवहन को विश्‍वस्‍तरीय बनाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्‍कीम की घोषणा की है। इस स्‍कीम को लागू करने से पहले एलजी की स्‍वीकृति लेनी होगी। प्रीमियम बसों से राजधानी में ट्रैफिक की समस्‍या खत्‍म होगी।

Image

दिल्‍ली में दौड़ेंगी प्रीमियम बसें। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Delhi Premium Bus : दिल्ली की सड़कों पर प्रीमियम बसें जल्‍द ही फर्राटा भरते हुए दिखेंगी। इसे लेकर केजरीवाल सरकार ने खाका खींच लिया है। प्रेस कांफेंस में जानकारी देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्‍यवस्‍था को विश्‍वस्‍तरीय बनाने के लिए हम कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि प्रीमियम बसों का संचालन जो भी एग्रीगेटर्स करेंगे उनके लिए नियम और शर्तें भी तय कर दी गई हैं। जैसे ही उपराज्यपाल से इस योजना को स्‍वीकृति मिल जाएगी उसके बाद आम लोगों से वेबसाइट पर उनका फीडबैक मांगा जाएगा। जनता के फीडबैक के आधार पर ही इस स्‍कीम को लागू किया जाएगा।

एग्रीगेटर्स करेंगे बसों का संचालन

केजरीवाल ने बताया है कि दिल्‍ली में प्रीमियम बसों का संचालन प्राइवेट एग्रीगेटर्स (कंपनियां या समूह) करेंगे। इसके लिए उन्‍हें लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे, जिसका शुल्‍क पांच लाख रुपये होगा। सरकार भले ही इन बसों का संचालन नहीं करेगी, लेकिन नियम और शर्तों का पालन करना एग्रीगेटर्स के लिए जरूरी होगा। गौरतलब है कि बस किस रूट से जाएगी इसका निर्धारण एग्रीगेट करेंगे। इस बस के किराए में कहा जा रहा है कि बाजार को देखते हुए ही इसके किराए को तय किया जाएगा। हालांकि इसका किराया डीटीसी बसों से ज्‍यादा नहीं होगा, ताकि उच्‍च और मध्यम वर्ग के लोगों को इसका ज्‍यादा फायदा मिल सके।

जानिए प्रीमियम बसों की खूबियां

  • जितनी भी बसें शहर में चलाई जाएंगे उनमें एसी, वाई-फाई की सुविधा होगी
  • सभी प्रीमियम बसों में सुरक्षा की दृष्टि से जीपीएस, सीसीटीवी और पैनिक बटन भी होगा
  • बस में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन एप या वेब के जरिए की जा सकेगी

जानिए प्रीमियम बसों के लिए शर्तें

  • प्रत्‍येक बस में कम से कम 12 या उससे ज्‍यादा सीटें होनी चाहिए
  • एग्रीगेटर को केवल पांच साल के लिए ही लाइसेंस मिलेगा
  • अनफिट और तीन से पुरानी बसों का संचालन नहीं होगा
  • सभी प्रीमियम बसें सीएनजी होंगी
  • 2024 से खरीदी जाने वाली सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी
  • लाइसेंस मिलने 90 दिन के भीतर एग्रीगेटर कम से कम 50 बसों के साथ सेवा शुरू कर सकेंगे

विकस‍ित देशों के बराबर होगा दिल्‍ली परिवहन

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार दिल्‍ली के परिवहन को विश्‍व के अन्‍य विकसित देशों के बराबर करना चाहते हैं। उन्‍होंने उम्‍मीद जताते हुए ये भी कहा कि जब एलजी से इस स्‍कीम को स्‍वीकृति मिलेगी उसके बाद फीडबैक मांगे जाएंगे। केजरीवाल ने निजी वाहनों की संख्‍या को दिल्‍ली में ट्रैफिक बढ़ने का कारण बताया और इस योजना की महत्‍ता बताई। केजरीवाल ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए इस स्‍कीम को लाने का फैसला लिया गया। जो लोग सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं और एक्‍स्‍ट्रा खर्च वहन कर सकते हैं उनके लिए प्रीमियम बस एक बेहतर विकल्‍प है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article