दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग; केबिन क्रू की सूझबूझ से बाल-बाल बचे यात्री

दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को दीमापुर जाने वाली इंडिगो उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना विमानन सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।

Image

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग से हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो)

IndiGo Flight Fire Incident: दिल्ली हवाई अड्डे पर दीमापुर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना तब घटी जब विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। सूत्रों के अनुसार, आग लगने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह घटना विमानन सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंता का विषय बन गई है। पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को विमान में ले जाने और उपयोग करने से संबंधित नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में आग भड़क उठी। यह उड़ान दिल्ली से नागालैंड के दीमापुर के लिए रवाना होने वाली थी। केबिन क्रू की सतर्कता के चलते आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी को नुकसान नहीं हुआ।

इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि उड़ान संख्या 6E 2107 में सीट के पीछे रखे एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में हल्की आग लग गई थी, जिसके बाद विमान को सुरक्षा कारणों से वापस दिल्ली लौटाया गया। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उड़ान के दौरान अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article