दिल्ली

PM मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर की आधारशिला रखी, इन इलाकों को मिलेगा फायदा

पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला रखी। परियोजना की कुल लागत 8,399 करोड़ रुपये अनुमानित है।

Image

पीएम नरेन्द्र मोदी।

Photo : ANI

Delhi Metro Corridors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के दो अतिरिक्त कॉरिडोर (Delhi Metro Corridors) की आधारशिला रखी। इसका निर्माण दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत किया जाएगा। बीते दिन यानी कि बुधवार को कैबिनेट ने दो नए कॉरिडोर को मंजूरी देकर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के विस्तार को हरी झंडी दी थी।

इन इलाकों को मिलेगा फायदा

बता दें कि ये दो कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ लाइन के बीच होंगे। यह दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में मेट्रो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जानकारी के अनुसार, इस परियोजना की कुल लागत 8,399 करोड़ रुपये अनुमानित है।

इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर की लंबाई 12.37 किमी

जानकारी के अनुसार, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर की लंबाई 12.37 किलोमीटर होगी। इसमें 11.34 किलोमीटर भूमिगत लाइनें और 1.02 किलोमीटर एलिवेटेड लाइनें शामिल होंगी। इस कॉरिडोर के तहत कुल 10 स्टेशन होंगे।

इंटरचेंज स्टेशनों से मिलेगी बेहतरीन सुविधा

बता दें कि ग्रीन, रेड, येलो, एयरपोर्ट, मैजेंटा, वॉयलेट, पिंक और ब्लू लाइनों सहित अन्य मेट्रो लाइनों के साथ निर्बाध इंटरचेंज सुविधाओं के कारण इन क्षेत्रों के यात्रियों को मध्य और पूर्वी दिल्ली तक सीधी पहुंच से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आठ नए इंटरचेंज स्टेशनों की स्थापनी होगी। इंटरचेंज स्टेशनों से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी परिचालन लाइनों के बीच इंटरकनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article