Delhi new Chief Secretary : दिल्ली को जल्द नये चीफ सेक्रेटरी मिल सकते है। दिल्ली सरकार ने LG के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से सहमति मांगी। नरेश कुमार की जगह पीके गुप्ता नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। पीके गुप्ता 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं।
गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार इस साल के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुप्ता की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास भेजा है।
यह कदम सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद उठाया गया है, जिसके तहत दिल्ली सरकार को अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती सहित अन्य सेवा संबंधी मामलों में फैसले लेने की शक्ति प्रदान की गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
