दिल्ली

Shiva Temple in Delhi: महाशिवरात्रि पर दिल्ली के इन प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में करें भोलेनाथ का जलाभिषेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 11:46 AM IST

Shiva Temple in Delhi: महाशिवरात्रि पर राजधानी के शिव मंदिरों में देर रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे हैं। दिल्‍ली के सभी शिव मंदिरों पर महाशिवरात्रि पर भव्‍य आयोजन हो रहा है। अगर आप परिवार के साथ भोलेनाथ का दर्शन करना चाहते हैं तो दिल्‍ली के इन मंदिरों में जा सकते हैं।

Image

दिल्‍ली के एक मंदिर में लगी भक्‍तों की लाइन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली के एकमात्र दक्षिणमुखी शिवलिंग वाले बिड़ला मंदिर
  • गौरी शंकर मंदिर और नीली छतरी मंदिर में लगी भक्‍तों की भीड़
  • शिव मंदिरों में देर रात से गूंज रहा भोलेनाथ के जयकारे


Shiva Temple in Delhi: महाशिवरात्रि पर राजधानी के शिव मंदिरों में देर रात से ही भक्तों का पहुंचना जारी है। मंदिर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे हैं। दिल्‍ली के एकमात्र दक्षिणमुखी शिवलिंग वाले बिड़ला मंदिर में हजारों भक्तों का पहुंचना लगातार जारी है। इसके अलावा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर और जमुना बाजार स्थित नीली छतरी मंदिर में भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्‍तों की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर जो भी भक्‍त सच्चे मन से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप भी अपने परिवार के साथ भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर जाना चाहते हैं तो आप दिल्‍ली के इन प्रमुख शिव मंदिरों में जा सकते हैं।

मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

शिवाजी मार्ग पर स्थित मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर में रात से ही भोलेनात के दर्शन के लिए भक्‍तों की भारी भीड़ लगी है। महाशिवरात्रि पर यहां भव्‍य आयोजन किया गया है। करीब 200 एकड़ में फैले इस विशाल मंदिर में भगवान शिव की 100 फीट विशाल प्रतिमा, माता पार्वती, कार्तिकेय, नंदी, सीता-राम भगवान की प्रतिमाएं विराजमान हैं। इस मंदिर पहुंच आप दक्षिणमुखी शिवलिंग का जलाभिषेक करने के साथ भोलेनाथ का दर्शन कर सकते हैं।

गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक

चांदनी चौक में स्थित गौरी शंकर मंदिर बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक है। मान्‍यता है कि यह मंदिर 800 साल पुराना है। इस मंदिर का भवन निर्माण एक घायल मराठा सिपाही ने भोलेनाथ की कृपा ये नया जीवन मिलने पर कराया था। इस प्राचीन मंदिर में भक्तों की भारी श्रद्धा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर को भव्‍य तरीके से सजाया गया है। यहां पर देर रात से ही न केवल दिल्ली बल्कि दूसरे राज्यों से भी हजारों श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

नीली छतरी मंदिर

दिल्ली के जमुना बाजार स्थित नीली छतरी मंदिर एक पौराणिक मंदिर है। मान्यता है कि यहां पर शिवलिंग की स्‍थापना युधिष्ठिर ने भगवान कृष्‍ण के कहने पर किया था। श्रीकृष्‍ण ने यहीं पर आठवां विवाह किया था। इस प्राचीन और पौराणिक मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।

शिव मंदिर गुफा वाला

महाशिवरात्रि पर आप अपने परिवार के साथ प्रीत विहार स्थित शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना कर सकते हैं। इस शिव मंदिर को गुफा वाला मंदिर भी कहा जाता है। यहां भोलेनाथ के दर्शन के लिए गुफा के जरिए जाना होता है। यह मंदिर करीब 23 साल पुराना है। इस मंदिर की मान्‍यता भी दूर-दूर तक फैली है। यही कारण है कि यहां भक्‍तों की सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article