दिल्ली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस: NIA ने जांच के लिए टीम गठित की, एडीजी विजय साखरे को कमान

लाल किला के पास हुए कार धमाके में NIA ने जांच के लिए टीम गठित की है। यह टीम एडीजी विजय साखरे के नेतृत्व में काम करेगी। बता दें कि NIA की टीम जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा पुलिस से 'जैश मॉड्यूल' की तमाम केस की जांच में जुटी हुई है।

Delhi News

लाल किला ब्लास्ट की जांच के लिए NIA ने टीम का गठन किया

Delhi News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच के लिए टीम का गठन किया है। सूत्रों ने बताया है कि गठित टीम एडीजी विजय साखरे के नेतृत्व में काम करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को NIA को जांच सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार, NIA ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच के लिए 'स्पेशल 10' अधिकारियों की टीम तैयार की है, जिसमें IG, दो DIG और 3 SP होंगे। बाकी DSP स्तर के अधिकारी इस टीम में शामिल हैं। दिल्ली ब्लास्ट मामले को लेकर बुधवार को NIA के डीजी और आईबी चीफ की बैठक भी हुई है। सूत्रों ने यह भी बताया कि NIA की टीम जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा पुलिस से 'जैश मॉड्यूल' की तमाम केस की डायरी आज अपने कब्जे में लेगी।

लाल किला धमाके के मामले में 6 लोग गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, फरीदाबाद में 'आतंकी मॉड्यूल' का पर्दाफाश होने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में है। इस यूनिवर्सिटी से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। मामले में एजेंसियों ने जांच दायरा बढ़ाते हुए छह और लोगों को हिरासत में लिया।

अल फलाह यूनिवर्सिटी में जांच एजेंसियां 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। इन लोगों में यूनिवर्सिटी में डॉक्टर मुजम्मिल के साथ काम करने वाले संकाय सदस्य, विश्वविद्यालय के छात्र और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल तक शामिल हैं। इस कार्रवाई के बीच छह लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल, फरीदाबाद पुलिस उनसे संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के बारे में पूछताछ कर रही है।

आतंकी मॉड्यूल से दिल्ली धमाके के तार जुड़े होने की आशंका

फरीदाबाद में पकड़े गए 'आतंकी मॉड्यूल' और दिल्ली विस्फोट के तार एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली ब्लास्ट केस का संदिग्ध उमर भी अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। ब्लास्ट उस समय हुआ, जब फरीदाबाद में सोमवार को दिन में लगभग 2900 किलो विस्फोटक पकड़ा गया और 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, दोनों घटनाओं को जोड़कर एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article