दिल्ली

Delhi New Year Celebration: दिल्ली में नए साल की पूर्व संध्या पर बरतें सावधानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात; शराब पीकर चलाई गाड़ी तो कटेगा चालान

Delhi New Year Celebration: दिल्ली पुलिस की टीम नये साल के मौके पर शराब पीकर खतरनाक ढंग व तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, लोकल पुलिस और पीसीआर दिल्ली के हर इलाके में रहेगी तैनात।

Image

नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाई तो फस सकते हैं मुसीबत में

Delhi New Year Celebration: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या और साल के पहले दिन 1 जनवरी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। खासतौर से दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और उन जगहों पर ज्यादा तैनाती की है जहां पर लोगों की भीड़ 31 की शाम के बाद जुटनी शुरू हो जाती है। स्पेशल सीपी ट्रैफिक एसएस यादव के अनुसार, लोग शराब पीकर हुड़दंग ना मचाए और सड़क पर स्टंट बाजी ना हो सके इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के 2500 जवानों की 250 टीम अलग-अलग इलाकों में तैनात रहेगी, इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के 400 बाइक पेट्रोलिंग जवान भी लगातार गश्त करते रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ लोकल पुलिस के जवान भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैनात रहेंगे स्ट्रैटेजिक पॉइंट्स पर रहेगी।

Connaught Place

Connaught Place

स्पेशल सीपी ट्रैफिक एसएस यादव ने बताया कि अगर किसी ने शराब पीकर गाड़ी चलाई और बुरा बर्ताव करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ न सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी बल्कि आईपीसी की धाराओं के तहत उसे शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी जब्त करने के अलावा जेल भी भेजा जा सकता है।

Party

Party

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को अंदेशा है कि कनॉट प्लेस इंडिया गेट के अलावा एयरोसिटी, कुतुब मीनार, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज मॉल, साकेत मॉल, मुखर्जी नगर मुखर्जी नगर विश्वविद्यालय कैंपस के आसपास के इलाकों एम2के मॉल रोहिणी हडसन लेन द्वारका में विकास मॉल और साकेत के कुछ इलाकों में लोग जमा हो सकते हैं इसलिए इन जगहों पर पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किया है।

Delhi

Delhi

लेकिन इन तैयारी के बीच सवाल ये उठ रहा है कि पिछली साल 31 दिसंबर 2022 की रात और 1 जनवरी की रात कंझावला में जिस तरीके से अंजली नाम की एक लड़की को हादसे के बाद कार सवार यूवको ने करीब 10 किलोमीटर तक दिल्ली की सड़क पर घसीटा था, लोगो ने पीसीआर कॉल भी किया लेकिन पुलिस को भनक तक न लग सकी थी। स्पेशल सीपी ट्रैफिक एसएस यादव ने घटना को न सिर्फ दुखद बताया बल्कि कहा कि इस घटना से दिल्ली पुलिस ने काफी कुछ सीखा है और उनकी कोशिश होगी कि दिल्ली के चप्पे चप्पे पर उनकी मौजूदगी रहे। सीपी में रात आठ बजे के बाद किसी भी गाड़ी की एंट्री बंद हो जाएगी। हालांकि पुलिस सीपी में गाड़ियों की एंट्री को शाम से ही नियंत्रित कर देगी ताकि वहां भीड़ न लगे। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए मेट्रो और अजमेरी गेट का रास्ता बेहतर विकल्प रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है की हालांकि बेहतर होगा की लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें लेकिन इसके बावजूद अगर सीपी कोई अपनी कार से आता है तो उसके लिए सीपी से पहले ही पार्किग की व्यवस्था की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article