दिल्ली

दिल्ली में फिर दिखा रफ्तार का कहर; डिवाइडर तोड़कर लोगों पर चढ़ गई मिनी ट्रक, ड्राइवर हिरासत में

New Seelampur Delhi News Today In Hindi (दिल्ली की खबर): उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर में शनिवार रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए कार और राहगीरों से टकरा गया, जिससे 4–5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image

तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने कई लोगों को कुचला (AI Generated)

New Seelampur News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुनापार इलाके में स्थित न्यू सीलमपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सीलमपुर चौक को पार करते समय एक तेज रफ्तार टाटा 407 मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गया। मिनी ट्रक डिवाइडर की लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जगप्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, डॉक्‍टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए LNJP (लोक नायक जय प्रकाश नारायण) अस्पताल रेफर कर दिया। स्‍थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने कब्‍जे में ले लिया।

घायलों की हालत गंभीर

चश्मदीदों के अनुसार, यह हादसा दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर के सामने हुआ। ट्रक ने पहले डिवाइडर की ग्रिल को तोड़ा, फिर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी और इसके बाद सड़क किनारे सत्य नारायण कुल्फी की रेहड़ी के पास खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के शास्त्री पार्क स्थित जगप्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस की हिरासत में ड्राइवर

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और चालक का लापरवाह ड्राइविंग हादसे का कारण हो सकती है। लोगों ने बताया कि अगर यह मिनी ट्रक कार से पहले नहीं टकराई होती तो मौके पर ही कई लोगों की मौत हो जाती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यू सीलमपुर जैसे व्यस्त इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए और सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

(इनपुट-आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article