दिल्ली

दिल्ली की इस मार्केट का बदलेगा रूप, साइन बोर्ड को लेकर आया नया नियम

दिल्ली की सबसे फेमस खान मार्केट में साइन बोर्ड और बाहरी हिस्से के डिजाइन को लेकर दिल्ली नगर निगम द्वारा एक नई नीति लागू की जा रही है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य मार्केट का सौंदर्यीकरण है। एनडीएमसी द्वारा दुकानदारों को नियम के अनुसार साइन बोर्ड बदलने के लिए 2 महीने का समय दिया गया है। उसके बाद आदेश का पालन न करने वाले दुकानदारों के साइन बोर्ड को बिना नोटिस के हटा दिया जाएगा।

Image

दिल्ली की इस मार्केट का बदलेगा रूप (टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली की एक फेमस मार्केट में साइन बोर्ड को लेकर नया नियम लाया गया है। इस मार्केट में स्थित सभी दुकानों और रेस्टोरेंट के बाहर लगने वाले साइनेज बोर्ड अब अलग-अलग नहीं बल्कि एक समान होंगे। ये फैसला दिल्ली नगर निगम द्वारा लिया गया है। एनडीएमसी द्वारा लाई गई यह नई नीति केवल साइन बोर्ड के लिए नहीं बल्कि दुकानों के बाहरी हिस्से के डिजाइन को लेकर भी है। आइए आपको उस मार्केट और इस नीति के पीछे के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताएं -

दिल्ली की इस मार्केट में आया साइन बोर्ड को लेकर नया नियम

बता दें कि दिल्ली की सबसे महंगी मार्केट के रूप में प्रसिद्ध खान मार्केट के लिए यह नया नियम लाया गया है। खान मार्केट में स्थित दुकानों और रेस्टोरेंट के बाहरी हिस्सों के डिजाइन को लेकर दिल्ली नगर निगम द्वारा एक नया नियम लाया गया है। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य मुख्य तौर पर मार्केट की सुंदरता बढ़ाना है। दिल्ली नगर निगम द्वारा दुकानदारों को अपने साइनेज को मानक डिजाइन और दिशानिर्देशों के अनुसार संशोधित करने के लिए कहा गया है।

क्या है यह नया नियम

बता दें कि दुकानों की पूरी चौड़ाई के लिए साइनेज की अनुमति होगी। लेकिन इसमें दिल्ली आउटडोर विज्ञापन नीति 2017 के अनुसार, 2.5 वर्ग मीटर से अधिक का साइनेज शुल्क के आधार पर लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं एनडीएमसी द्वारा दुकानदारों को निर्धारित आकार में साइनेज लगाने के लिए केवल 2 महीने का समय दिया है। इसके बाद, नियम का पालन न करने वाले दुकानदारों बिना नोटिस दिए दुकानों से साइनेज हटा दिया जाएगा। एनडीएमसी के अनुसार, यह नीति खान मार्केट के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ व्यवस्थित विज्ञापनों को बढ़ावा देने के लिए है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article