Delhi News: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो रोजाना या अक्सर दिल्ली मेट्रो और नमो भारत मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आपको दोनों मेट्रो सुविधाओं के लिए बार बार पेमेंट करने की जरूरत नहीं है। नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की साझा यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत कनेक्ट ऐप में जर्नी प्लानर की शुरुआत की है। इसके जरिए यात्री एक प्लैटफॉर्म के इस्तेमाल से ही दोनों रूट की टिकटें बुक कर पाएंगे,वो भी सिर्फ एक पेमेंट पर।
NCRTC की नई सुविधा
पहले जहां मेरठ से दिल्ली के रूट के स्टेशनों की जानकारी के लिए और टिकट करने के लिए अलग अलग ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। वहीं अब नमो भारत कनेक्ट ऐप के जर्नी प्लानर फीचर की मदद से बेहद आसानी से शुरूआती और गंतव्य स्टेशनों का नाम डालने के बाद रूट की पूरी डीटेल आ जाएगी। बहुत आसानी से केवल एक बार पेमेंट करके नमो भारत और दिल्ली मेट्रो ट्रेन का अलग-अलग क्यूआर कोड आधारित टिकट भी मिल जाएगा।
अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी कि यह फीचर एक स्टेशन से दूसरे के बीच के यात्रा के लिए स्मार्ट रूट का सुझाव देता है। यात्री इससे सबसे तेज रूट की जानकारी लेने के साथ-साथ अनुमानित यात्रा समय और सुझाए गए इंटरचेंज भी देख सकते हैं।
एक बार में होगी पेमेंट
इस फीचर की मदद से एक ही डि़जिटल प्लैटफॉर्म पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो, दोनों के टिकट एक साथ बुक करने की सुविधा है। पहले इसी काम के लिए यात्रियों को इससे दो अलग-अलग ऐप्स पर जाकर दोनों मेट्रो सुविधाओं के लिए अलग-अलग टिकट बुक करने की असुविधा का सामना करना पड़ता था। नमो भारत ऐप ये सुविधा देता है कि एक ही ऐप पर पूरी यात्रा का अनुमानित किराया देखकर एक बार में ही UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से भुगतान किया जा सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
