दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर हिंदू युवती के साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस घटना से परेशान होकर युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों तुरंत युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान रेहान के रूप में की है। लेकिन उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपना धर्म छिपाकर एक रोहन नामक मुस्लिम युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके पिछले कई सालों से उसके साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। युवक के इनकार से परेशान होकर युवती ने सुसाइड करने का प्रयास किया। पीड़िता की मां ने युवती का फोन पुलिस को दिया है, ताकी मामले की जांच की जा सके। पुलिस ने बताया रेहान एयरपोर्ट पर लोडर के तौर पर काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
