दिल्ली

दिल्ली की इस सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी, हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ी, जल बोर्ड पर लगाया लापरवाही का आरोप

Delhi News: दिल्ली के बल्लीमारान क्षेत्र में सदर नाला रोड की स्थिति बहुत खराब है। सड़क पर सीवर का पानी जमा रहने से निवासियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी हुई सड़क और जलभराव के कारण लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

Image

दिल्ली की इस सड़क पर भरा सीवर का गंदा पानी

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सीवर का पानी बाहर आने लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में स्थित सदर नाला रोड से सामने आया है। यहां सीवर का पानी सड़कों पर आने से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें गंदे पानी से भरी हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। जल बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान तो यहां की स्थिति और खराब हो गई है।

स्थानीय लोगों का जल बोर्ड अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

यहां रहने वाले स्थानीय निवासी का कहना है लगभग डेढ़ महीने पहले सीवर लाइन को बदलने के लिए जल बोर्ड के अधिकारियों को सूचना दी गई थी। सीवर लाइन को बदलने के लिए सड़क की ऊपरी परत को उधेड़ दिया गया, लेकिन सीवर लाइन अभी तक नहीं बदली गई और न ही सड़क की मरम्मत का कार्य किया गया। सड़कों पर भरा सीवर का गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

दुकानदारों का कहना है कि सड़कों पर लंबे समय से गंदा पानी भरा हुआ है, बरसात के दौरान यहां स्थिति और खराब हो जाती है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और टूटी सड़क के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं यहां फिसलने के कारण कई लोग घायल भी हो चुके हैं। खराब सड़क होने के कारण दुर्घटनाओं को लेकर खतरा बना रहता है।

कई महत्वपूर्ण सड़कों को जोड़ती है सड़क

बता दें कि सदर नाला रोड, सदर बाजार, चांदनी चौक और लाल किला जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ती है, लेकिन निगम द्वारा इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। जल बोर्ड ने नई सीवर लाइन डालने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है, लेकिन फंड की कमी के कारण काम में देरी हो रही है। विधायक इमरान हुसैन ने कहा कि बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए, यह स्थिति जल्द ही सुधारने की आवश्यकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article