Delhi Free Electricity Scheme: दिल्ली में 200 यूनिट फ्री बिजली योजना जारी रहेगी। कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। दिल्ली सरकार में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि आज कैबिनेट ने फैसला लिया है कि 2024 में भी बिजली फ्री रहेगी। उन्होंने कहा कि 200 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगी, इसके बाद 400 यूनिट तक आधा बिल देना होगा।
किसानों को भी मिलता रहेगा लाभ
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि किसानों और वकीलों के लिए जो योजना है वह भी जारी रहेगी। यानी कि 31 मार्च 2025 तक के लिए यह लाभ मिलता रहेगा। जानकारी के अनुसार, सरकार इसके लिए करीब साढ़े तीन हज़ार करोड़ का खर्च वहन करती है, लेकिन सब्सिडी एक्चुअल कंजम्प्शन पर दी जाती है।
'केजरीवाल ने पूरा किया अपना वादा'
ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे फ्री बिजली देना अरविंद केजरीवाल सरकार का ऐसा वादा है, जिसे हम लगातार नौ साल से पूरा कर रहे हैं। दिल्ली में 22 लाख परिवारों का बिजली बिल ज़ीरो आता है। उन्होंने कह कि हमारी हर पॉलिसी को विरोधी रोकने की कोशिश करते हैं। पिछले साल सब्सिडी रोकने की काफी कोशिशें हुई थीं।
आतिशी ने केंद्र पर लगाया आरोप
आतिशी ने कहा कि इस साल भी इन लोगों ने हर संभव प्रयास किया कि 2024 में बिजली सब्सिडी रुक जाए। उन्होंने अधिकारियों को बुलाकर धमकाया, लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली वाले से किया हुआ अपना वादा पूरा करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
