दिल्ली

MCD Polls 2022: आप के विधायक पिटे तो बीजेपी का तंज, टिकट के नाम पर वसूली धंधा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 22, 2022, 07:25 AM IST

दिल्ली के मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह एमसीडी चुनाव करे मद्देनजर कार्यकर्ताओं संग बैठक कर रहे थे।लेकिन कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आप की लड़ाई अब किस मोड़ पर है।

Image

मटियाला से आप विधायक के साथ मारपीट

चार दिसंबर को एमसीडी का चुनाव होना है और सियासत गरम है। चुनावी घमासान में चाहे बीजेपी हो या आम आदमी पार्टी अलग अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी ने जहां 11 लोगों को पार्टी विरोध गतिविधियों की वजह से निकाला है वहीं ताजपुर में कार्यकर्ताओं के साथ मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह बैठक कर रहे थे और उसी दौरान उनके साथ मारपीट हुई। मारपीट की शिकायत विधायक ने छावला थाने में दर्ज कराई है।

अब यह भी समझना जरूरी है कि मारपीट क्यों हुई। मारपीट के वीडियो के सामने आते ही बीजेपी सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या कोई सोच सकता है कि जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का नारा बुलंद कर सत्ता में आई वो भ्रष्टाचार के सागर में आकंठ डूब जाएगी। यही नहीं टिकट के नाम पर कार्यकर्ताओं से वसूली करेंगे। आप विधायक की पिटाई अपने आप में भ्रष्टाचार के आरोपों को सिद्ध करती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें