दिल्ली

Delhi News: 8 दिन जमकर चला बुलडोजर, 131 अवैध निर्माण हुए ध्वस्त, जानें पूरी डिटेल्स

Delhi News: फरवरी के 8 दिनों में दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ जमकर बुलडोजर चलाया है। 8 दिन में 131 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा 35 संपत्तियों को सील किया गया है।

Image

दिल्ली में गरजा बुलडोजर

Delhi News: फरवरी की शुरुआत से ही लगातार दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोज चलता हुआ देखा गया है। 1 फरवरी से 8 फरवरी तक में 131 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है। बता दें कि दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर जनवरी के ही गरजता हुआ दिखाई दे रहा है। जनवरी में करीब 500 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया था। अब, फरवरी के आठ दिनों के भीतर 131 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है। इतना ही नहीं इस दौरान करीब 35 संपत्तियों को सील भी किया गया है।

अवैध निर्माण के खिलाफ चला बुलडोजर

दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन लेते हुए अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में कॉलोनियों के लिए अवैध तरीके से काटी हुई कृषि भूमि के खिलाफ एक्शन लिया है। इस दौरान दिल्ली नगर निगम ने 65 लोगों पर इस संबंध में मुकदमा चलाया है। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2024 में 495 तोड़फोड़ और 137 सीलिंग की कार्रवाई करते हुए 124 एकड़ भूमि को मुक्त करवाया गया।

आठ दिन में लिया दमदार एक्शन

दिल्ली नगर निगम ने जनवरी में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन लेने के बाद फरवरी के 8 दिनों में बढे़ स्तर पर काम करते हुए 131 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और 35 संपत्तियों को सील करने का कार्य किया। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के इस अभियान को रोकने के लिए यहां के नागरिकों ने प्रदर्शन करने की कोशिश भी की थी, लेकिन इसके बाद भी दिल्ली नगर निगम ने अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।

आने वाले दिनों की प्लानिंग

जानकारी के अनुसार, बुलडोजर का काम अभी खत्म नहीं हुआ है। आने वाले समय में दिल्ली नगर निगम अवैध रूप से होने वाले निर्माण के खिलाफ फिर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। अब दिल्ली नगर निगम का लक्ष्य बुराड़ी, भलस्वा, मंडी, डेरा, भाटी, छतरपुर, नरेला, अलीपुर, कादीपुर, जींदपुर, जोनापुर, जैतपुर, मीठापुर और भोरगढ़ में हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article