Delhi News: दिल्ली के मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे भीषण आग लग गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मथुरा रोड पर आश्रम चौक से अपोलो अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है क्योंकि मथुरा रोड के साथ मोदी मिल फ्लाईओवर के नीचे भीषण आग लग गई है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि मथुरा रोड स्थित मोदी मिल फ्लाईओवर के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। कुल 7 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
खबर अपडेट की जा रही है......
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
