Delhi Fire: दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। गुरुवार को चांदनी चौक में एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। दमकल की 9 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कपड़े के गोदाम में लगी आग
जानकारी के अनुसार चांदनी चौक में कपड़े के गोदाम और दुकान में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस मके एक अधिकारी के अनुसार गुरुवार शाम को दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक दुकान में आग लग गई। जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर 8 गाड़ियों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि शाम को 5:51 बजे पाईवालान इलाके में स्प्लेंडिड रोड पर दुकान नंबर 419 में आग लगने की जानकारी मिली। इस घटना में अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।
जनकपुरी में मकान में लगी आग
दिल्ली में गुरुवार को जनकपुरी इलाके में भी आग की घटना हुई। यहां आर्य समाज मंदिर के पास एक मकान में आग लग गई। जिसके बाद 8 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
