दिल्ली

Delhi Fire News: अलीपुर के कार्निवल रिजॉर्ट में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 13 गाड़ियां मौजूद

Delhi Fire News: दिल्ली के अलीपुर में स्थित कार्निवल रिजॉर्ट से आग की बड़ी-बड़ी लपटे निकलते हुए देखी जा सकती है। कार्निवल रिजॉर्ट में लगी आग को देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की सूचना प्राप्त करते ही मौके पर पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची है।

Image

अलीपुर के कार्निवल रिजॉर्ट में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Delhi Fire News: राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में स्थित कार्निवल रिजॉर्ट में आग लगने की खबर सामने आई है। आग की सूचना प्राप्त करते ही दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश जारी है। दमकल विभाग के साथ पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। रिजार्ट में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग की बड़ी-बड़ी लपटों को देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

कार्निवल रिजॉर्ट में लगी आग

अलीपुर कार्निवल रिजॉर्ट में करीब 2 बजे भीषण आग लगी थी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया है। रिजॉर्ट से निकलती आग की लपटों को देखकर आस-पास के एरिया में हड़कंप मच गया है। आग की लपटों को देखते हुए घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटों को देखा जा सकता है। ये आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटे सड़क तक आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। साथ ही आग लगने की वजह का भी पता नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि आग शॉक सर्किट के वजह से लगी होगी। रिजॉर्ट में लगी आग में बहुत सा सामान जलकर राख हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'