दिल्ली

Delhi News: गाजीपुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से युवक पर किए ताबड़तोड़ वार; मौत

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर पेपर मार्केट में बुधवार रात दो पक्षों में गाड़ी के टकराने के बाद विवाद हो गया। जिसके बाद चार से पांच युवकों ने दो दोस्तों पर हमला किया गया। जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Delhi Murder News: दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र स्थित गाजीपुर पेपर मार्केट में बुधवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां मामूली गाड़ी टच होने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसमें आरोपियों ने एक युवक के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक सुमित का इलाज एलबीएस अस्पताल में चल रहा है।

मोमोज रेहड़ी लगाने को लेकर पहले हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि चार से पांच युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि यह सिर्फ गाड़ी टच का मामला नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक पुराना विवाद भी था। दो दिन पहले खोड़ा कॉलोनी में मोमोज की रेहड़ी लगाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसने अब अपराध का रूप ले लिया और एक शख्स की जान चली गई।

दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इस वारदात में आरोपी सलमान और उसके दो साथियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजीपुर थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है, जिससे स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article