दिल्ली

दिल्ली में व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हत्या से सनसनी

दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शख्स की हत्या क्यों की गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका।

Image

दिल्ली में हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मनोज कुमार कश्मीरी गेट बाजार में कलपुर्जे का आपूर्तिकर्ता था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात 11.23 बजे पुलिस को अस्पताल से फोन पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति को चाकू घोंपा गया जिससे उसकी जान चली गई है।

रात में हत्या

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना रात 9.40 बजे जीटी रोड पर वेलकम मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास हुई। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने सीलमपुर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। मनोज कुमार शाहदरा का रहने वाला था और उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

पुलिस के अनुसार, कुमार की मौत छाती के दाहिने हिस्से में चाकू लगने से हुई। अपराध जांच दल और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के दल ने मौका मुआयना किया। अधिकारी ने कहा कि हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं। अपराधियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

(इनपुट- भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article