Delhi News: दिल्ली के वजीराबाद के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस आया है। तेंदुए के हमले से गांव के कई लोग घायल हो गए हैं। अचानक तेंदुए के दिखने से और उसके हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस की एक टीम, दमकल विभाग की टीम और वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के हमले के डरे-सहमें लोग अपने घरों में घुस गए हैं। तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश अभी भी जारी है।
तेंदुए ने लोगों पर किया हमला
जगतपुर गांव में तेंदुए के आने की सूचना मिलते ही उसे भगाने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ आ गई। लोगों की इतनी बड़ी संख्या देख तेंदुआ हिंसक हो गया और उसने लोगों पर हमला किया। इस घटना में 3 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस, वन विभाग के 7 लोगों की टीम और दमकल विभाग की टीम गांव में मौजूद है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने घायलों की पहचान महेंद्र, आकाश और रामपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुआ वजीराबाद के आदर्श नगर की गली नंबर 3 के पास देखा गया है। मामले पर अधिक जानकारी देते हुए बताया गया है कि तेंदुआ एक कमरे में घुसा है। इस कमरे को बंद किया गया है ताकि योजना के तहत तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा जा सकें। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक पिंजरा भी मांगा लिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
