दिल्ली

दिल्ली कार विस्फोट केस में जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन आया सामने, 20 लाख रुपयों का हुआ था ट्रांसफर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिले हैं। संदिग्ध आतंकवादी मुजम्मिल से पूछताछ में पता चला कि आतंकी उमर उन नबी को हवाला के जरिए जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर 20 लाख रुपए मिले थे। एजेंसियां इस मामले में जांच कर रही हैं और कई हवाला डीलर्स को हिरासत में लिया है।

Image

दिल्ली धमाका केस में जैश ए मोहम्मद का हवाला कनेक्शन (तस्वीर साभार : PTI)

Photo : PTI

Delhi Blast Case: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को संदिग्ध आतंकवादी मुजम्मिल से पूछताछ में अहम लीड मिली है। एजेंसियों को पता चला है कि हुंडई आई-20 कार को चला रहे आतंकवादी उमर उन नबी को कथित तौर पर हवाला के जरिए पैसे मिले थे। रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जैश-ए-मोहम्मद से पैसे आने का शक

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी साझा की है कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि डॉक्टरों को 20 लाख रुपए मिले थे। संभावनाएं हैं कि जैश-ए-मोहम्मद से यह पैसे आए थे और एक हैंडलर ने हवाला के जरिए डॉक्टरों तक यह रकम पहुंचाई थी। 20 लाख रुपए में से करीब तीन लाख रुपए उर्वरक खरीदने में खर्च किए गए। बता दें कि फरीदाबाद में आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था, जिसका इस्तेमाल उर्वरक के साथ-साथ विस्फोटकों में कच्चे माल के रूप में भी किया जाता है।

हवाला डीलरों से हो रही पूछताछ

सुरक्षा एजेंसियां आतंकी उमर उन नबी, मुजम्मिल और आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपी एक अन्य महिला डॉक्टर शाहीन के वित्तीय संबंधों की जांच कर रही हैं। पता चला है कि कार विस्फोट के दौरान मारे गए आतंकी उमर और शाहीन के बीच पैसों को लेकर विवाद था। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए कई हवाला डीलरों को हिरासत में लिया है। 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पर एक सफेद हुंडई i-20 कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन घायल हो गए। डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि विस्फोट के समय उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद इस कार को चला रहा था। यह धमाका फरीदाबाद में एक स्थान से अमोनियम नाइट्रेट समेत 2,900 किलो विस्फोटक जब्त करने के कुछ घंटों बाद हुआ था। मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।

(इनपुट-आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article