लाल किला मेट्रो स्टेशन के सारे गेट खोले गए (सांकेतिक तस्वीर)
Lal Quila Metro Station News: लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। जिसे आज पांच दिनों के बाद रविवार को पूरी तरह खोल दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार को घोषणा की कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट अब यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं।
DMRC ने 16 नवंबर को एक्स पर अपडेट करते हुए बताया, “लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट अब यात्रियों के लिए खुले हैं।” इससे पहले शनिवार को DMRC ने स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 को खोल दिया था, जो धमाके के बाद बंद कर दिए गए थे। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, घटनास्थल से 9mm कैलिबर के 3 कारतूस बरामद
बता दें कि धमाके के तुरंत बाद DMRC ने बयान जारी कर कहा था कि सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने तक लाल किला स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। यह स्टेशन लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट पॉइंट है, और इसके बंद होने से यात्रियों और पर्यटकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
पिछले सोमवार शाम हुए धमाके के बाद लाल किले के आसपास पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया था। बाजारों में भी अतिरिक्त जांच जारी रही थी। स्पेशल सेल, NIA और अन्य एजेंसियों ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा कर जांच पूरी कर ली है, जिसके बाद बैरिकेड्स हटा दिए गए हैं। हालांकि ब्लास्ट की जांच अभी भी जारी है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के फिर से खुलने से यात्रियों ने राहत महसूस की है और क्षेत्र में धीरे-धीरे हालात सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।