दिल्ली

कमाल है! 441KM की दूरी 4 घंटे में, ये ट्रेन नहीं तूफान है...8 घंटे में दिल्ली से काशी

​​ प्रिमियम वंदे भारत का संचालन भी देश के अलग-अलग हिस्सों में किया जा रहा है। यात्री इसका लाभ भी उठा रहे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली से काशी की दूरी अब कितने समय में पूरी कर सकते हैं-

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस

New Delhi: भारतीय रेल ने पीछले कुछ सालों से यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं दी है। साथ ही यात्रियों के सफर को आसान बनाने के प्रयास में भी जुटी हुई है। लोगों को बेहतर यात्रा का अनुभव देने और उनके सफर को आसान बनाने कि लिए जहां एक तरह कई ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़ाई गई है, वहीं दूसरी तरह हाई स्पीड रेल का संचालन भी शुरू किया गया है। इन हाई स्पीड ट्रेनों में वंदे भारता का संचालन किया गया, जो सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है।

प्रिमियम वंदे भारत का संचालन भी देश के अलग-अलग हिस्सों में किया जा रहा है। यात्री इसका लाभ भी उठा रहे हैं। ऐसे में आइए आज बात वंदे भारत एक्सप्रेस की के बारे में जानते हैं।

दिल्ली से काशी तक सिर्फ 8 घंटा का सफर

आपके शहर दिल्ली से धर्मनगरी काशी की दूरी करीब 759km है। पहले इस दूरी को तय करने में लगभग 12-से 14 घंटे का समय लगता था। लेकिन, वंदे भारत के शुरू होने के बाद इन दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 8 घंटे में पूरी की जा सकती है। वंदे भारत नई दिल्ली से चलते ही तूफान की रफ्तार से दौड़ती है। दिल्ली के बाद यह ट्रेन सीधा स्टॉपेज कानपुर स्टेशन होता है। इस तरह दिल्ली-काशी से वंदे भारत ट्रेन का पहला स्टॉपेज 441 km की दूरी तय करने के बाद आता है। कानपुर पहुंचने तक यह ट्रेन नॉनस्टॉप दौड़ती रहती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में मॉडर्न सुविधाएं

आपको बता दें कि भारतीय ट्रेनों के रफ्तार को लेकर लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। पटरियों और ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम को पहले से ज्यादा एडवांस बनाने की कोशिश की जा रही है। बीते कुछ सालों से रेलवे में पटरियों को दुरुस्ट करने पर भी ध्यान दिया है, इसके साथ ही इसके ट्रैक को भी पहले से बहेतर बनाया गया है। ताकि इस पर हाई स्पीड ट्रेनें दौड़ सकें। वहीं ट्रेन के हादसों से बचने के लिए एंटी कॉलोजीन डिवाइसेस का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं इसमें मोडर्न सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

दिल्ली-काशी तक सिर्फ 2 स्टेशनों पर स्टॉपेज

दिल्ली-काशी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी से चलने का बाद सिधे जाकर कानपुर रुकती है। जिसके बाद कानपुर से चलने के बाद यह ट्रेन सीधे प्रयागराज जंक्शन पर जाकर ठहरती है। कानपुर से प्रयागराज पहुंचने तक यह 194km की दूरी तय करती है। प्रयागराज से चलने के बाद यह सीधे अपनी मंजिल वाराणसी जाकर रुकती है। यानी दिल्ली से काशी तक यह ट्रेन सिर्फ 2 स्टेशनों पर रुकती है और उसके बाद सीधे वाराणसी पहुंचती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article