दिल्ली

दिल्ली में 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जानें- क्या है मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 01:57 PM IST

नई आबकारी नीति(रद्द की जा चुकी है) के संबंध में दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने करीब 25 जगह छापेमारी की।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति को लेकर धन शोधन संबंधी जांच के तहत राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कम से कम 25 स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जिन परिसरों की तलाशी ली गई है, वे शराब के व्यापार एवं वितरण से जुड़े निजी प्रतिष्ठान हैं।संघीय एजेंसी इस मामले में अभी तक कई स्थानों पर छापे मार चुकी है और उसने शराब कारोबारी एवं शराब बनाने वाली कंपनी ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को इस मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया था।

धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की इस मामले में दर्ज उस प्राथमिकी से संबंधित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपी बनाया गया है।दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी।उपराज्यपाल ने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था। इसी के बाद से यह योजना जांच के दायरे में है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article