दिल्ली

आवारा कुत्तों को लेकर एक्शन मोड में MCD, जल्द शेल्टर होम और माइक्रो चिप पर बनेगी SOP

दिल्ली नगर निगम आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए एनसीआर के अन्य निगमों के मिलकर कार्य योजना बनाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि शहर में दो नए शेल्टर होम स्थापित किए जाएंगे, जहां इलाज, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

Image

एमसीडी (फोटो - Wikipedia)

Delhi News: दिल्ली में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के तहत, सभी नगर निगमों को एक समान दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। आवारा कुत्तों को लेकर दिल्ली नगर निगम ने एनसीआर के अन्य नगर निगमों के साथ मिलकर एक कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया है।

इन दो स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे शेल्टर होम

मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य नियमों में एकरूपता लाना और शेल्टर होम का एक मॉडल स्थापित करना है, ताकि आवारा कुत्तों को बेहतर देखभाल मिल सके। उन्होंने बताया कि दिल्ली में दो स्थानों, द्वारका सेक्टर 29 और बेला रोड पर, शेल्टर होम स्थापित किए जाएंगे। इन शेल्टर होम में कुत्तों के इलाज, भोजन और अन्य आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाएगी।

आवारा कुत्तों पर प्रतिदिन 80 लाख रुपये का खर्च

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में, नगर निगम की पशु चिकित्सा सेवा का बजट 108 करोड़ रुपये है, जबकि 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। अनुमानित 10 लाख रुपये आवारा कुत्तों के रखरखाव पर प्रतिदिन 80 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम ने बंध्याकरण के दौरान आवारा कुत्तों में माइक्रोचिप लगाने की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे कुत्तों की सही गिनती और ट्रैकिंग में मदद मिलेगी। अब तक 3400 कुत्तों में चिप लगाई जा चुकी है। महापौर ने बताया कि सभी निकायों के एक साथ बैठने से बेहतर कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी, और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!