दिल्ली

Delhi: मूसलाधार बारिश से भारी जलभराव; मेहरौली-बदरपुर रोड डूबी पानी में, कई इलाके बने तालाब

दिल्ली में शुक्रवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही, जिससे रक्षाबंधन के दिन कई इलाकों में जलभराव हो गया। मेहरौली-बदरपुर रोड और जखीरा अंडरपास में पानी भरने से यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। 24 घंटों में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 100 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

Image

दिल्ली में भारी जलभराव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Waterlogging: दिल्ली में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश शनिवार सुबह तक जारी रही, जिससे रक्षाबंधन के दिन कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मेहरौली-बदरपुर रोड पर दोनों तरफ पानी भरने से स्थिति बेहद भयावह हो गई, जहां कार और बाइक पूरी तरह पानी में डूब गईं। नॉर्थ दिल्ली के जखीरा अंडरपास में करीब छह फीट पानी भरने के कारण इसे यातायात के लिए पूरी तरह बंद करना पड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार तड़के उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था, जिसे बाद में घटाकर ‘येलो अलर्ट’ कर दिया गया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 78.7 मिमी, प्रगति मैदान में 100 मिमी, लोधी रोड में 80 मिमी, पूसा में 69 मिमी और पालम में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड, शास्त्री भवन, आरके पुरम, मोती बाग, किदवई नगर सहित कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात धीमा हो गया। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.2 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article