दिल्ली में एक लड़की सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से नीचे सड़क पर गिर गई। बताया जा रहा है कि युवती मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से सड़क पर गिर गई। घायल अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बना है। स्टेशन से नीचे सड़क पर गिरने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़की ने स्वयं मेट्रो स्टेशन से नीचे छलांग लगाई, वह गलती से गिर गई या किसी ने से धक्का दिया। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच करके पूरे मामले को समझने की कोशिश कर रही है।
पुलिस को महिला की स्थिति में सुधार का भी इंतजार है, ताकि उससे पूछताछ करके मामले की तह तक जाए जा सके। गंभीर रूप से घायल महिला ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
पिछले महीने भी ऐसी ही एक घटना सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर हुई थी। जहां 55 साल की एक महिला मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गई थी, जिसमें महिला की मौत हो गई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
