Delhi Raksha Bandhan Robbery: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रक्षाबंधन के दिन चार चोरों ने दो फ्लैटों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक फ्लैट से 25 लाख रुपये के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया, जबकि दूसरे फ्लैट से 50 हजार रुपये नकद गायब हो गए। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए रेनकोट, टोपी, मुंह पर कपड़ा और हाथों में ग्लव्ज पहने थे। पीड़ित अप्रतिम जैसवाल और विनीत बत्रा त्योहार मनाने बाहर गए थे।
जब जैसवाल वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके फ्लैट के मेन गेट और कमरे के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। चोरी में एक लाख रुपये नकद, सोने-हीरे के जेवरात, एक एप्पल मैकबुक और अन्य सामान शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को एक-एक करके फ्लैट की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए देखा गया, जहां एक चोर ने सीढ़ियों की लाइट भी बंद कर दी। पुलिस ने लक्ष्मी नगर थाने में मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि दोनों फ्लैटों में चोरी एक ही गिरोह ने की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
