दिल्ली

आत्महत्या या हादसा! दिल्ली में जहरीले धुएं ने निगली 3 जिंदगियां, एक की हालत गंभीर

सोमवार सुबह उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में एक बाइक हॉर्न विनिर्माण इकाई के अंदर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सूंघने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सदस्यों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था।

Image

जहरीले धुएं से एक परिवार के 4 सदस्यों में से 3 की मौत

उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में एक विनिर्माण इकाई में कथित रूप से जहरीला पदार्थ सूंघने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामले आया था। घटना के बाद से सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, संगम पार्क इलाके में डीएसआईडीसी शेड नंबर 63 में बाइक हॉर्न की विनिर्माण इकाई के मालिक हरदीप सिंह सुबह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटे जगदीश सिंह और बेटी हरगुल कौर के साथ शेड में पहुंचे थे।

बाद में, पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना के संबंध में सूचना मिली की जहरीला पदार्थ सूंघने से चारों की हालत खराब हो गई। हरदीप सिंह, जगदीश सिंह और हरगुल कौर को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि हरप्रीत कौर को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में, पुलिस की जानकारी के मुताबिक, चार सदस्यों में से तीन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरदीप सिंह (40), उनके बेटे जगदीश सिंह (16) और बेटी हरगुल कौर (15) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हरदीप की पत्नी हरप्रीत कौर (38) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

आत्महत्या की आशंका

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया कि घटना संगम पार्क इलाके में ‘डीएसआईडीसी शेड’ नंबर 63 में बाइक हॉर्न की विनिर्माण इकाई में हुई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि परिवार सुबह यूनिट में दाखिल हुआ और परिसर के अंदर एक जहरीला पदार्थ सूंघ लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे वित्तीय संकट को कारण माना जा रहा है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article