दिल्ली

Delhi Metro Fire: त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के कमरे में लगी आग, घंटों तक ट्रेन सेवाएं रहीं बाधित

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के तकनीकी कमरे में आग लगने से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग के साथ धुएं पर काबू पाया गया। सिग्नलिंग को पुनर्स्थापित करने के प्रयास अभी जारी हैं।

Image

दिल्ली त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन पर लगी आग

दिल्ली के त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक कमरे में आग लग गई, जिससे पिंक लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित रही। यहां आग लगने से पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग की लपटे उठती देख तुरंत दमकल कर्मियों को घटना की सूचना दी गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया।

स्टेशन के तकनीकी कमरे में लगी आग

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि त्रिलोकपुरी-संजय लेक मेट्रो स्टेशन के तकनीकी कमरे में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग और धुंआ निकलने के कारण मजलिस पार्क से शिव विहार रूट पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। बताया जा रहा है कि यहां सुबह 11:20 बजे स सेवाएं प्रभावित रही हैं। एक अधिकारी ने बताया कि धुएं के कारण सिग्नलिंग और ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम में गड़बड़ी उत्पन्न हो गई, जिसके कारण ट्रेनों की गति कम हो गई और ट्रेन 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर चलीं।

अधिकारी ने बताया कि पिंक लाइन के अन्य स्टेशनों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चली। स्थिति को देखते हुए और प्रभावित हुई ट्रेन सेवाओं के कारण लगातार स्टेशन पर मेट्रो अधिकारियों द्वारा घोषाणाएं की गई। डीएमआरसी अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग और धुएं पर काबू पाया। अब प्रभावित सेक्शन में सिग्नलिंग और एएफसी को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article