दिल्ली

Delhi Fire News: दिल्ली के ईस्ट कैलाश इलाके में बहुमंजिला मकान में लगी आग, बाल-बाल बची महिला

दिल्ली के ईस्ट कैलाश इलाके में गुरुवार सुबह एक इमारत में आग लग गई, जिसके बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। वहीं, एक महिला को बचाया गया है।

Image

मकान में लगी आग।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • चार मंजिला मकान में लगी आग।
  • महिला को सुरक्षित बचाया गया।
  • मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद।

Delhi Fire News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में गुरुवार सुबह एक बहुमंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, बहुमंजिला इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मिली थी, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि एक महिला को इमारत से सुरक्षित निकाल लिया गया है, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!