दिल्ली

Delhi: मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास कारखाने में लगी आग, जिंदा जल गया युवक

राजधानी दिल्ली के मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित एक कारखाने में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

दिल्ली: मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार तड़के एक कारखाने में आग लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि मृतक की पहचान अजीत के रूप में हुई है और उसका जला हुआ शव दूसरी मंजिल पर स्थित भंडार कक्ष में मिला।

उन्होंने बताया कि आग गुरुवार तड़के ‘कॉपर लाइट मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के भंडार कक्ष में लगी। यह कारखाना 200 वर्ग गज में फैला हुआ है, जिसमें एक बेसमेंट और तीन मंजिलें थीं। गर्ग ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियां जब पहुंचीं तो दूसरी मंजिल पर 50 वर्ग गज में फैला भंडार कक्ष आग की लपटों में घिर चुका था। डीएफएस के अनुसार, कुल पांच दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article