दिल्ली

Delhi: सैलरी नहीं बढ़ने पर कर्मचारी बना लुटेरा, लाखों रुपये लेकर हुआ फरार; पुलिस ने किया खुलासा

दिल्ली के एक बाइक शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। शोरूम से छह लाख रुपये की नकदी और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने शोरूम में ही काम करने वाले 20 वर्षीय एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है-

Image

सैलरी नहीं बढ़ने पर कर्मचारी बना लुटेरा

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली में बाइक के एक शोरूम में से छह लाख रुपये और इलेक्ट्रॉनिक का सामान चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बाइक के शोरूम में कार्यरत 20 वर्षीय कर्मचारी ने वेतन बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन तनख्वाह बढ़ाने से इनकार करने पर उसने शोरूम में ही चोरी कर ली।

पांच लाख रुपए और दो महंगे कैमरे बरामद

पश्चिमी दिल्ली के उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हसन खान के पास से पांच लाख रुपए और दो महंगे कैमरे बरामद किए हैं। चोरी का बाकी सामान बरामद किए जाने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के नारायणा स्थित शोरूम से 31 दिसंबर को छह लाख रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक का कुछ सामान चुरा लिया गया था।

100 अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शोरूम के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस को खान की संलिप्तता का पता चला। शोरूम में एक साल से अधिक समय से कार्यरत तकनीकी कर्मचारी खान ने पहचान छिपाने के लिए चोरी करते समय शोरूम की बिजली काट दी थी।

हेलमेट पहन पहचान छुपाने की कोशिश

उपायुक्त ने बताया, ‘‘चोरी करते समय उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट भी पहना था। पूछताछ के दौरान खान ने अपना जुर्म कबूल किया और दावा किया कि वह शोरूम प्रबंधन द्वारा वेतन वृद्धि के उसके अनुरोध को ठुकराए जाने से परेशान था।’’

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article