दिल्ली

Delhi Water Supply: यमुना नदी के जलस्तर में आई बड़ी गिरावट, दिल्‍ली के इन इलाकों में पानी सप्‍लाई रहेगा प्रभावित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 12:14 PM IST

Delhi Water Supply: हरियाणा की तरफ से यमुना नदी में पानी की सप्लाई कम छोड़े जाने की वजह से जलस्‍तर घटने लगा है। इसकी वजह से वजीराबाद तलाब का जलस्तर 674.50 फीट से घटकर अब 671.80 फीट पर पहुंच गया है। इससे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता में करीब 15 प्रतिशत तक की कमी आई है और कई इलाकों में पेयजल सप्‍लाई प्रभावित हुई है।

Image

यमुना का जल स्‍तर घटने से दिल्‍ली में पेयजल संकट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा की तरफ से यमुना नदी में छोड़ा जा रहा कम पानी
  • वजीराबाद तलाब का जलस्तर घटकर 671.80 फीट पर पहुंचा
  • दिल्‍ली के कई इलाकों में अभी से शुरू हुआ पेयजल संकट

Delhi Water Supply: बारिश की कमी और हरियाणा की तरफ से यमुना नदी में पानी की सप्लाई घटाए जाने का असर दिल्‍ली में अभी से दिखने लगा है। यमुना का जल स्‍तर घट गया है, इसकी वजह से दिल्‍ली के कई इलाकों में पेयजल सप्‍लाई प्रभावित हो रहा है। दिल्‍ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा द्वारा यमुना में कम पानी छोड़ने की वजह से वजीराबाद तलाब का जलस्तर 674.50 फीट से घटकर 671.80 फीट पर पहुंच गया है। तालाब में पानी के कमी का असर वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पड़ रहा है। इसकी वजह से प्लांट की क्षमता में करीब 15 प्रतिशत तक की कमी आई है।

जल बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, वजीराबाद के तीनों वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट रोजाना 136 एमजीडी पानी का शोधन करते हैं। यमुना के जल स्‍तर में कमी के कारण इस समय ये करीब 117 एमजीडी पानी का शोधन ही कर पा रहे हैं। दिल्‍ली में फरवरी माह के दौरा आमतौर पानी की डिमांड 850 एमजीडी तक रहती है, लेकिन इस बार गर्मी बढ़ने की वजह से पानी की डिमांड अभी से 900 एमजीडी तक पहुंच गया है। ऐसे में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता में कमी आने से कई इलाकों में अभी से पेयजल संकट नजर आने लगी है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार यह पेयजल संकट तब तक बना रहेगा, जब तक हरियाणा यमुना में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ता। अधिकारियों के अनुसार इस समस्‍या से निपटने के लिए हरियाणा सरकार से बातचीत चल रही है।

इन इलाकों में पेयजल सप्लाई पर असर

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता घटने की वजह से रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, विधानसभा, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर कैलाश, मजनू का टीला, डिफेंस कॉलोनी, राजघाट, एलएनजेपी अस्पताल, आदर्श नगर, जीपीओ, निगमबोध घाट, डब्ल्यूएचओ, आईपी स्टेशन, तिमारपुर, गोपालपुर, शालीमार बाग, वजीरपुर, केवल पार्क, आजादपुर, मुखर्जी नगर, बुराड़ी, दिल्ली कैंट और साउथ दिल्ली के कुछ हिस्‍सों में पेयजल सप्‍लाई प्रभावित हो रहा है। इस समस्‍या से निपटने के लिए दिल्‍ली जल बोर्ड ने सेंट्रल कंट्रोल रूम का नंबर 1916, 24527679, 23634469 जारी किया है। आपात स्थिति में लोग इन नंबरों पर संपर्क कर टैंकर मंगवा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article